फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्रेशन में महिला ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीगंज। थाना क्षेत्र के गांव जौहरपुर में एक विवाहिता ने घर में ही दूसरी मंजिल पर बने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। वह काफी दिनों से अवसाद में थी और पहले भी छत से कूदकर आत्महत्या की कोशिश कर चुकी थी। तब उसे बचा लिया गया था।
विज्ञापन

जौहरपुर निवासी रिंकू गुप्ता की पत्नी 34 वर्षीय अनीता ने सोमवार सुबह आठ बजे अपने घर की दूसरी मंजिल पर आत्महत्या कर ली। परिवार का कहना है कि अनीता डिप्रेशन का शिकार थी। दो महीने पहले भी उसने छत से कूदकर आत्महत्या की कोशिश की। तब वह बच गई थी। जबकि मोहल्ले वाले बताते है कि वह बात-बात पर किसी न किसी से लड़ती रहती थी। कभी-कभी अपनी सास पर भी हमलावर हो जाती थी। अनीता और रिंकू की शादी 12 वर्ष पूर्व हुई थी। रिंकू मजदूरी कर घर चलाता है। अनीता के तीन बच्चे हैं। सूचना अनीता के परिवार को दी गई। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। आसपास के लोग वहां इकट्ठा हो गए। पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें