फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला होमगार्ड की मौत का कसूरवार तय नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। महिला होमगार्ड कांति देवी को केरोसिन डालकर जलाने के मामले में अभी तक आरोपी तय नहीं हो सका है। रविवार रात अस्पताल में मौत के बाद सोमवार को कांति देवी के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। कांति देवी की ओर से रिश्ते के दामाद विजय के खिलाफ रिपोर्ट कराई गई थी जिसे पुलिस ने जांच के बाद लगभग क्लीन चिट दे दी। असली कसूरवार कौन है, ये अभी तक पता नहीं लगा है। परिवार ने इसके लिए पुलिस पर निशाना साधा है। नए इंस्पेक्टर गीतेश कपिल ने बताया कि नए सिरे से ही जांच की जाएगी। कांति देवी के बेटों को मंगलवार सुबह बुलाया है। पोस्टमार्टम हाउस पर कांति देवी के बेटे प्रेमशंकर व बहन के बेटे दीपक आदि ने यही सवाल उठाया कि उनको अगर विजय ने नहीं जलाया तो आखिर किसने ऐसा किया। पुलिस को सच सामने लाना चाहिए। उन्होंने कांति देवी के जीवित रहते हुए कई बार दिए बयान को भी दोहराया कि विजय ने ही उनके ऊपर केरोसिन डालकर उन्हें जलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें