फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में युवती ने ढाबे के बाहर किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सेटेलाइट चौराहे के पास एक ढाबे से लड़खड़ाती निकली युवती ने सड़क किनारे बैठकर काफी हंगामा किया। लोगों ने उसके फोटो खींचे और वीडियो बनाई तो वह उन्हें अपशब्द कहने लगी। कोई उसे पकड़कर उठाने की कोशिश करता तो वह झिड़क देती। यूपी 100 और 108 ने इसे नशे का मामला बताकर मदद नहीं की। बाद में स्थानीय लोगों ने ही पुलिस की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। शाम ढले उसकी मां उसे साथ ले गई।
विज्ञापन

पीलीभीत रोड पर विजय पेट्रोल पंप के सामने एक ढाबे पर ग्राहकों को शराब पीने की छूट है। दोपहर के वक्त इसी ढाबे से एक युवती नशे की हालत में निकली और बखेड़ा करने लगी। उसने करीब आधा घंटा हंगामा किया। इससे मौके पर काफी भीड़ लग गई। बाद में उसे बड़ी मुश्किल से जिला अस्पताल ले जाया जा सका। इंस्पेक्टर बारादरी ने बताया कि लड़की की मां आकर उसे अपने साथ ले गईं। वह इसी इलाके की निवासी थी। मां ने बताया कि वह पहले भी नशा करके हंगामा कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें