फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज उत्पीड़न और प्रताड़ना की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की शादी दो वर्ष पूर्व सिविल लाइन बदायूं के युवक हुई थी। शादी के कुछ महीने बाद तीन लाख रुपये और कार के लिए विवाहिता को प्रताड़ित किया जाने लगा। आरोप है कि असमर्थता जताने पर पति ने पीड़ित के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए। देवर और नंदोई उस पर गंदी नजर रखने लगे। मौका पाकर विवाहिता के साथ दोनों ने दुष्कर्म किया। अप्रैल में मारपीट कर विवाहिता को घर से निकाल दिया गया। विवाहिता अपने मायके में आकर रहने लगी। कई बार पीड़ित की मां ने उसके ससुरालवालों को मनाने की कोशिश की लेकिन वह अपनी मांग पर अड़े रहे। थाने पहुंची विवाहिता ने पति समेत कई आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें