बरेली। चोरों में चलती ट्रेन से एक महिला यात्री का बैग लेकर भाग गए। महिला ने थाना जीआरपी जंक्शन पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रेमनगर क्षेत्र की प्रगति सक्सेना ने बताया कि वह दस जून को फैजाबाद दिल्ली एक्सप्रेस से बरेली आ रही थी। चारबाग स्टेशन से ट्रेन चलने एक युवक ने उसका बैग चोरी कर लिया जिसका उसे पता नहीं चला। जंक्शन पर उतरने के समय बैग देखा तो गायब था। जीआरपी इंस्पेक्टर कृष्ण अवतार ने बताया कि मुकदमा दर्ज करक चारबार जीआरपी भेजा जाएगा।