फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकीदार को गोली से मारकर किया घायल, पांच पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। बाग की रखवाली कर रहे चौकीदार को गोली मारकर दबंगों ने घायल कर दिया। मामले में पीड़ित की ओर से पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

मनोना गांव के अनीश ने पुलिस को बताया कि बजीरगंज रोड पर स्थित मनोज खंडेलवाल के बाग में मजदूरी पर अपने साथी मुबारक हुसैन उर्फ भूरा लाल के साथ बाग की रखवाली कर रहे थे। 16 जून की शाम सवा 11 बजे मोहल्ला फूटा दरवाजा के नाजिम अली, आसिफ अली और बड़ी बाजार जामा मस्जिद निकट पक्का कटरा निवासी अजगर, फैजी और ओसामा नाजायज असलाह लेकर बाग में घुस आए और अंधाधुंध फायरिंग करने लगे। इससे उसके साथी मुबारक हुसैन की गर्दन, पीठ, हाथ और पेट में छर्रे लगे हैं। कोतवाल सुनील कुमार ने बताया जानलेवा हमले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें