फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब! पति करता है कुकर्म और देवर के साथ रहने को करता है मजबूर

विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। गैनी चौकी क्षेत्र की विवाहिता ने पति पर कुकर्म और सास व देवर पर पीटने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। विवाहिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका विवाह पीलीभीत जिले के थाना जहानाबाद क्षेत्र के युवक के साथ हुआ था। शादी के कुछ समय बाद से ही पति और ससुराल वाले मायके से 5 लाख रुपये लाने का दबाव बना रहे थे। पिता की मौत हो जाने की वजह से मांग पूरी करने में असमर्थता जताई, लेकिन वह अपनी जिद पर अडे़ रहे और उसका मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न करने लगे। आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी न होने पर पति उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाता है। देवर के साथ भी संबंध बनाने को मजबूर करता है। 16 मई को ससुराल वालों ने तीन बच्चे छीनकर मारपीट कर घर से भगा दिया। पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर महिला को मेडिकल के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें