फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैल्सीपेरम से पीड़ित निकला बदायूं का भर्ती मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिला अस्पताल में सोमवार शाम इलाज कराने पहुंचे बुखार से पीड़ित एक मरीज फैल्सीपेरम का पाया गया है। जिसका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

बदायूं जिले के ग्राम अगोरी निवासी बुखार पीड़ित सर्वेश (25) को उसके परिवार वालों ने सोमवार को जिला अस्पताल में लाकर भर्ती काराया था। यहां हुई खून की जांच में उसके फैल्सीपेरम से पीड़ित होने की पुष्टि हुई। इसके बाद उसे इमरजेंसी वार्ड से मलेरिया वार्ड में सिफ्ट कर उसका उपचार शुरू कर दिया गया है। सर्वेश के परिवार वालों ने बताया कि वह पंजाब के फगवाड़ा स्थित एक ईट भट्ठा पर मजदूरी करता है। वहां बिहार के भी काफी मजदूर काम करते हैं। दस दिन पहले सर्वेश बुखार की चपेट में आ गया था। वहां उपचार कराया लेकिन फायदा न होने पर वह पत्नी केे साथ तीन दिन पहले घर आ गया। यहां पहुंचने पर उसकी हालत और गंभीर होने पर सोमवार को उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी होने पर जिला मलेरिया अधिकारी डीआर सिंह ने भी वार्ड में पहुंच उपचार व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि सर्वेश का इलाज शुरू कर दिया गया है। उसकी हालत अब पहले से बेहतर हो रही है। जल्द ही वह ठीक हो जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें