फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 जून को चार घंटा देरी से आएगी बाघ एक्सप्रेस

विज्ञापन
ट्रेन बस - फोटो : अमर उजला
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे करा रहा है सानेपुर-छपरा ग्रामीण स्टेशनों के मध्य कार्य

17 जून को चलने वाली जयनगर, डिब्रूगढ़ टाउन, पूरबिया, जनसेवा एक्सप्रेस होंगी प्रभावित

बरेली। पूर्व मध्य रेलवे के सानेपुर-छपरा ग्रामीण स्टेशनों के मध्य 18 जून को समपार संख्या 22 एवं 27 पर सीमित ऊंचाई के सब-वे का निर्माण कार्य किया जाना है, जिसके चलते पूर्व मध्य रेलवे से आने वाली कुछ ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।
विज्ञापन

रेलवे के सूत्रों के मुताबिक हावड़ा से 17 जून को चलने वाली 13019 हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस हावड़ा से 250 मिनट रिशेड्यल कर चलाई जाएगी। यह ट्रेन 19 जून को आती है। जयनगर से 18 जून को चलने वाली 14649 जयनगर-अमृतसर सरयू जमुना एक्सप्रेस जयनगर से 180 मिनट रिशेड्यूल चलाई जाएगी। इसके अलावा डिब्रूगढ़ टाउन से 17 जून को चलने वाली 15903 डिब्रूगढ़ टाउन-चंडीगढ़ एक्सप्रेस डिब्रूगढ़ टाउन से 60 मिनट रिशेड्यूल कर चलाई जाएगी। सहरसा से 18 जून को चलने वाली 14617 सहरसा- अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस सहरसा से 75 मिनट रिशेड्यूल कर चलाई जाएगी। सहरसा से 17 जून को चलने वाली 15280 सहरसा-आनन्द विहार टर्मिनस पूरबिया एक्सप्रेस आनन्द विहार टर्मिनस से 200 मिनट रिशेड्यूल कर चलाई जाएगी। इसके अलावा किषनगंज से 18 जून को चलने वाली 15715 किषनगंज-अजमेर एक्सप्रेस गरीबनवाज एक्सप्रेस कटिहार-सानेपुर के मध्य 60 मिनट रोककर चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें