फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान बेचने के नाम पर 3.50 लाख रुपये हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मकान बेचने के नाम पर एक व्यक्ति ने 3.50 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित ने थाना इज्जतनगर में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
विज्ञापन

इज्जतनगर थाना क्षेत्र की डिफेंस कॉलोनी निवासी सुरेंद्र सिंह मकान खरीदने को हैं। उन्होंने करीब एक साल पहले करमपुर चौधरी निवासी सरवर खां के मकान का सौदा 4.50 लाख रुपये में तय किया था। सुरेंद्र के मुताबिक उन्होंने 3.50 लाख रुपये दे दिए थे। बाकी रकम बैनामा के समय देना तय हुआ था। उन्होंने दो सप्ताह पूर्व बैनामा कराने को कहा तो सरवर ने अगले दिन के लिए टाल दिया। वह अगले दिन गए तो सरवर ने बैनामा कराने से मना कर दिया। सुरेंद्र कई दिन तक पुलिस चौकी के चक्कर लगाते रहे, लेकिन पुलिस ने नहीं सुनी। परेशान होकर सुरेंद्र ने एसपी सिटी से शिकायत की। उनके निर्देश पर बुधवार को आरोपी सरवर समेत दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें