बरेली। दो दिन पहले आंवला थाना क्षेत्र में करीब 65 वर्षीय महिला की नाले में लाश मिली थी। पुलिस ने लाश कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दी थी। बुधवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे सुलदीप व कुलदीप ने शव की शिनाख्त अपनी मां मालती के रूप में की। मालती आंवला की रहने वाली थीं। दो दिन पहले वह रिश्तेदारी में जाने को घर से निकली थीं, जिसके बाद लापता हो गईं। पोस्टमार्टम के दौरान मौत का कारण स्पष्ट होने पर विसरा सुरक्षित रख लिया गया।