फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंग ने घर में घुसकर किशोरी से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एक दबंग युवक ने घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म किया। पीड़ित की तहरीर पर कैंट थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

यह घटना रविवार सुबह साढ़े आठ बजे की बताई जाती है। रिपोर्ट के मुताबिक किशोरी अपने घर में खाना बना रही थी। तभी कैंट थाना क्षेत्र के बभिया गांव का मुसना तमंचा लेकर घर में घुस गया। वह किशोरी को जबरन खींचकर कमरे में ले गया और दुष्कर्म किया। किशोरी के चीखने पर आरोपी ने हाथ से मुंह बंद कर दिया। उसी दौरान किशोरी का भाई घर पहुंच गया, जिससे आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। एसपी क्राइम के निर्देश पर मंगलवार को पीड़ित की मां की ओर से आरोपी मुसना के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें