फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमनगर में सरेराह मारपीट, दो मामले दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में सरेराह मारपीट के दो मामलों में मंगलवार रात रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

डेलापीर पुलिस चौकी के पास दुकान चलाने वाले सुरेश चंद्र वार्ष्णेय ने बताया कि सादिक और उसके पिता शफीक ने उनकी दुकान के पास जूतों का फड़ लगाकर अतिक्रमण कर लिया है। यहां वे तेज साउंड में गाने बजाते हैं और गंदगी करते हैं। उन्होंने विरोध किया तो मारपीट करने लगे। उनकी पत्नी से भी अभद्रता की। उन्होंने पिता पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट कराई है। दूसरा मामला नई बस्ती नरकुलागंज के निवासी असद कां ने दर्ज कराया है। बताया कि सोमवार देर रात घर लौटते वक्त मजार के पास ब्राह्मपुरा निवासी उबैद और उसके दो साथियों ने उन्हें घेर कर हमला कर दिया। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें