बरेली। दिल्ली पैसेंजर से एक महिला यात्री का पर्स चोरी हो गया। उन्होंने जीआरपी जंक्शन पर तहरीर दी है। चंदौसी की शीला देवी पत्नी सुरेंद्र कुमार बेटी राधा के साथ बरेली आ रही थीं। उन्होंने सामान बर्थ के नीचे रख दिया, जबकि पर्स हाथ में पकड़े रहीं। बरेली आने से पहले वह टॉयलेट गईं तो पर्स राधा को थमा दिया। राधा ने पर्स बर्थ पर रख दिया, लेकिन इस बीच पर्स किसी ने चुरा लिया। कुछ ही मिनट ट्रेन के जंक्शन रुकने पर वह उतरने लगी तो देखा पर्स नहीं है। उन्होंने इधर-उधर खोजा लेकिन पर्स का पता नहीं चला। शीला देवी ने जीआरपी जंक्शन थाने में तहरीर दी है। ब्यूरो