बरेली। यौन उत्पीड़न के मामले में फैसला न करने पर आरोपियों ने घर में घुसकर पीड़िता से मारपीट की। पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
इज्जतनगर निवासी महिला के पति की मौत हो चुकी है। आरोप है कि बिहारमान नगला निवासी जीशान ने शादी करने का झांसा देकर दो साल तक यौन उत्पीड़न किया। अब वह सात माह की गर्भवती है तो जीशान मुकर गया। महिला ने जीशान के खिलाफ कोर्ट में वाद दायर किया, जो विचाराधीन है। पीड़िता आरोप है कि जीशान फैसले के लिए दबाव बना रहा था। मना करने पर 28 मई को उसके घर में घुसकर जीशान, उसकी मां यासमीन और बहनोई आबिद ने मारपीट की। एसपी क्राइम के निर्देश पर मंगलवार को तीनों आरोपियों के खिलाफ इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।