सिरौली। घरेलू कलह के चलते एक नवविवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। मायके वालों ने दहेज में 5 लाख नकद ने देने पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति सहित 6 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पिता के मुताबिक 10 अप्रैल 2018 को बेटी की शादी सिरौली के गांव भीमपुर कठौती के विवेक सिंह से की थी। कुछ दिन ही ससुरालवाले दहेज को लेकर उत्पीड़न करने लगे। कई बार उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन नहीं माने। चार जून को बेटी को पीटकर मार डाला। पुलिस ने पति विवेक, सास सुनीता, ससुर शिवकुमार, ननद पिंकी, उपासना, पारूल के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। वहीं ससुराल वालों ने कहासुनी होने पर आत्महत्या करने की बात कही है। ब्यूरो