आंवला। सोमवार को नाला पार खेत में मिली महिला की लाश की शिनाख्त मंगलवार को हो गई। परिवार वालों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका व्यक्त की है। मृतका के बेटे ने बताया उसके पिता की मौत 10 वर्ष पूर्व हो चुकी है। उसकी माता कस्बे की अन्य महिलाओं के साथ विवाह समारोह में खाना बनाने जाती थी। सोमवार को वह चार अन्य साथियों के साथ उझानी गई थी। बताया कि बदायूं रेलवे स्टेशन पर सोमवार की सुबह 9 बजे उसकी मां साथ गई महिलाओं से बिछड़ गई। शाम को उनका क्षत विक्षत शव नाला पार खेत में मिला। हालांकि लाश अज्ञात में दर्ज होने की वजह से उसका पोस्टमार्टम नहीं हो सका है। ब्यूरो