फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरात में डांस को लेकर मारपीट, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। शराब के नशे में डीजे पर डांस कर रहे बराती और लड़की पक्ष के लोगों में नोकझोंक के बाद मारपीट हो गई। सूचना पर यूपी 100 पुलिस पहुंची तो आरोपी भाग गए। बदायूं जिला के बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव परौली निवासी मोतीलाल ने सिरौली थाना क्षेत्र के गांव धनौरा गौरी के कल्लू मौर्य ढिलवारी के रामपाल सहित दो अज्ञात ग्रामीणों पर मारपीट कर घायल करने के आरोप में मामले को दर्ज करवाया है। आरोप है कि वह अपने फूफा पातीराम की बेटी के विवाह समारोह में शामिल होना आए थे। इस दौरान कुछ बराती नशे में धुत होकर डांस कर रहे थे। इस पर कहासुनी हो गई तो आरोपी लाठी डंडा लेकर आ गए और मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। बचाने आए उनके साथी सुरेंद्र और प्रमोद को भी पीटा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें