फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली कॉलेज के शिक्षक की फर्जी अकाउंट बनाकर ठगी की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज में बीएड के शिक्षक डॉ. राकेश आजाद के नाम से ठग ने फेसबुक मेसेंजर पर फर्जी अकाउंट बनाकर ठगी की कोशिश की। डॉ. आजाद ने बताया कि आरोपी ने रविवार को मिलेट्री साइंस के शिक्षक डॉ. हितेश चौरसिया को मेसेंजर पर मेसेज करके जरूरत बताकर पांच हजार रुपये एक अकाउंट में ट्रांसफर करने को कहा। अकाउंट नंबर और बैंक की डिटेल भी भेज दी। मगर डॉ. हितेश को शक हुआ तो उन्होंने पूछ लिया कि फोन करने के बजाय आप मेसेंजर पर रुपये क्यों मांग रहे हैं तो उसने मोबाइल और व्हाट्सएप गड़बड़ होने की बात कही। जबकि सुबह ही डॉ. हितेश को डॉ. राकेश आजाद ने व्हाट्सएप पर गुड मार्निंग का मेसेज भेजा था। इस पर उन्होंने डॉ. राकेश को फोन कर लिया तो सारा माजरा खुल गया। उन्होंने मामले की शिकायत साइबर सेल में की है। बताया जिस अकाउंट नंबर पर रुपये ट्रांसफर करने को कहा था, वह बिहार का नंबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें