फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू से वार कर किशोर की नाक काटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली/ भमोरा। रास्ते को लेकर हुए विवाद में पड़ोसियों ने एक किशोर की नाक काट ली। साथ ही उसकी मां और भाई को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

भमोरा थाना क्षेत्र के ग्राम मिलक मझारा निवासी रामसिंह और नन्हें के घर आसपास हैं। दोनों के बीच रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। शुक्रवार सुबह नन्हें का बेटा सिपट्टर अपने घर से कुल्फी का ठेला लेकर जा रहा था। ठेले की टक्कर से रामसिंह की पशुशाला का छप्पर रोकने को लगाई गई लकड़ी गिर गई। रामसिंह के बेटे सोनू ने विरोध किया तो दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। शोर सुनकर परिवार के बाकी लोग पहुंच गए। विरोधी पक्ष के लोगों ने चाकू से हमलाकर सोनू के छोटे भाई 13 वर्षीय छोटू की नाक काट डाली। चाकू लगने से सोनू के दाएं हाथ की अंगुली कट गई। चाकू लगने से उसकी मां के सिर में जख्म हो गया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग जमा हुए तब तक हमलावर भाग गए। इसके बाद सोनू घायल भाई और मां के साथ भमोरा थाने गए। वहां से इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने सोनू की तहरीर पर नन्हें उसके बेटे सिपट्टर, सोहनपाल व छोटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने नन्हें व सिपट्टर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें