फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गुटों में गालीगलौज के बाद जमकर चलीं गोलियां, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भोजीपुरा। रंजिशन दो गुटों में मामूली विवाद को लेकर कहासुनी और गालीगलौज के वाद जमकर गोलियां बरसीं। गोलीबाजी में एक गुट के सगे चचेरे तहेरे भाई व उनका मित्र घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने अस्पताल में मेडिकल उपचार के लिये भेजा है। भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव विवियापुर कायस्थान के राहुल गंगवार, केसर गंगवार अपने मित्र सुरेश गंगवार के साथ खेत पर जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में इन्हें नितिन गंगवार, सूरज गंगवार, प्रधान के पति नरेंद्र गंगवार व देवेश मिले। धर्मवीर का आरोप है कि नितिन, नरेंद्र गंगवार, सूरज गंगवार ने जान से मारने की नीयत से फायर किए। इसमें केसर गंगवार, राहुल और सुरेश गंगवार घायल हो गए। सूचना पर चौकी इंचार्ज धौराटांडा उमेश यादव मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल मे भर्ती कराया। चौकी इंचार्ज उमेश यादव ने बताया कि घटना की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गोलीबारी की घटना किस बात को लेकर हुई इसका पता नहीं चला है। जांच कर रहे हैं। दूसरे पक्ष के लोग भी घायल हो सकते हैं पर वे अभी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें