फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े ट्रक में पीछे से घुसी कार, पटाखा व्यापारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर निवासी पटाखा व्यापारी नवीन साहनी की कार इज्जतनगर क्षेत्र में बैरियर वन के पास सड़क पर गलत साइड में खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। इससे पटाखा व्यापारी समेत चार लोग घायल हो गए। बाद में पटाखा व्यापारी नवीन की इलाज के दौरान मौत हो गई। उनके भाई ने ट्रक ड्राइवर के खिलाफ रिपोर्ट कराई है।
विज्ञापन

इज्जतनगर क्षेत्र में सौ फिटा रोड पर बंट पटाखा के नाम से बड़ा कारोबार करने वाले 44 वर्षीय नवीन साहनी यहीं ग्लैक्सी होम में रहते थे। बुधवार रात वे अपने साथी अजय अग्रवाल, रविंद्र सिंह और संजीव राणा के साथ कार से घर से निकले। कार को अजय अग्रवाल चला रहे थे। चचेरे भाई दीपक साहनी के मुताबिक रात बारह बजे करीब इनकी कार बैरियर वन के पास से गुजर रही थी। परतापुर चौधरी पेट्रोल पंप के पास एक ट्रक गलत साइड में खड़ा था। यहां रोशनी भी नहीं थी। ऐसे में तेज गति से चल रही कार पीछे से ट्रक में घुस गई। इससे चारों लोग गंभीर घायल हो गए। पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से इन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां नवीन साहनी को मृत घोषित कर दिया गया। बाकी लोगों का उपचार चल रहा है। गुरुवार को नवीन के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार को सौंप दिया गया। पटाखा उद्योग से जुड़े कई व्यापारी पोस्टमार्टम हाउस और उनके आवास पर सांत्वना देने पहुंचे। देर रात शव की अंत्येष्टि कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें