बरेली। बीसलपुर के एक छात्र की शहर के निजी अस्पताल में मौत हो गई। चार दिन पहले एक्सीडेंट में वह घायल हो गया था। बीसलपुर के करमपुर निवासी मुनीश ने बताया कि उनका बेटा 12 वर्षीय अक्षत सातवीं कक्षा का छात्र था। 29 मई को वह अपने मामा देवेंद्र के साथ बाइक से भुता जा रहा था। ज्योति कॉलेज के पास टेंपो ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक चला रहे देवेंद्र की उसी दिन मौत हो गई थी जबकि अक्षत घायल हो गया था। बुधवार को अक्षत की भी मृत्यु हो गई। उसके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार साथ ले गया। ब्यूरो