फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेटाडोर से टकराकर बाइक में लगी आग, युवक जिंदा जला

विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। पलिया-निघासन रोड पर तिलकपुरवा के पास बुधवार रात मेटाडोर से टकराकर बाइक में आग लग गई। इससे बाइक चला रहे निघासन के गांव बुद्धापुरवा निवासी पंकज (25) की जलकर मौत हो गई। बाइक पर उसके साथ बैठे बुद्धापुरवा के ही रहने वाले अनिल के गंभीर चोटें आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा साथी शंकर घायल हो गया, उसे पलिया थाना पुलिस ने अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया, जबकि मौके से भागे मेटाडोर चालक की तलाश की जा रही है। हादसे का शिकार हुए तीनों लोग आपस में दोस्त बताए गए हैं। वे घटना के वक्त निघासन से पलिया की तरफ जा रहे थे। तीनों में से कोई हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें