बरेली। भोजीपुरा थाने के गांव जनक जागीर में शनिवार रात ताबड़तोड़ चोरियां कर रहे गैंग ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। अब पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। एसपी क्राइम रमेश भारतीय ने बताया कि इसके लिए घटनास्थल वाले गांव में लगे मोबाइल कंपनी के बीटीएस टावर की रेंज में घटना के समय आ रहे नंबरों की सर्च की जा रही है। पुलिस इसके सहारे बदमाशों को चिह्नित करने के प्रयास में है। वहीं, मुखबिरों के सहारे भी बदमाशों का सुराग लगाया जा रहा है। कुछ सुराग भी मिला है। बदमाश स्थानीय और आसपास के ही बताए जा रहे हैं। क्राइम ब्रांच उस क्लू के सहारे इनको तलाशने में जुटी है।