फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी को लूटने निकले लुटेरे को पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीगंज। व्यापारी को लूटने की फिराक में निकले लुटेरे को सीबीगंज पुलिस ने दबोच लिया। सीबीगंज इंस्पेक्टर राजकुमार भारद्वाज ने बताया कि कुख्यात लुटेरा सुमित पटेल पुत्र प्रेमपाल निवासी वैसपुर गुलड़िया के परचून व्यापारी अनिल गुप्ता की रेकी करने की सूचना मिली थी। सोमवार को वह अनिल को लूटने के इरादे से काले रंग की बाइक पर खलीलपुर रोड पहुंचा। पुलिस ने घेराबंदी की तो वह रामपुर की ओर भागा। उन्होंने परसाखेड़ा चौकी प्रभारी दानवीर सिंह को सूचना दे दी। परसाखेड़ा चौकी पुलिस के घेरने पर सुमित फायरिंग कर एक नंबर रोड की ओर भागा। पुलिस ने पीछा कर लुटेरे सुमित को दबोच लिया। उसके पास से एक तमंचा, कारतूस मिला। इंस्पेक्टर राजकुमार ने बताया कि सुमित पटेल पर लूट, डकैती और छिनैती के मामले पहले से सीबीगंज थाने में दर्ज हैं। उधर, व्यापारी अनिल गुप्ता को अपने साथ होने वाली घटना की जानकारी हुई तो वह दंग रह गए। इसका पता लगने पर व्यापार मंडल के कई पदाधिकारी अनिल गुप्ता की दुकान पर जा पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें