फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता को जलाने की कोशिश, छह पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दहेज कम मिलने पर ससुरालियों ने विवाहिता को उसके भाई के घर सामने जलाने की कोशिश की। शोर मचाने पर सभी भाग गए। विवाहिता ने पति समेत चार लोगों पर थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कृष्णा नगर की प्रतिभा चौधरी ने बताया कि दस साल पहले उनकी शादी मुरादाबाद के प्रताप सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद से ससुरालियों का व्यवहार अच्छा नहीं था। दहेज के लिए मामूली बात पर भी उनकी पिटाई कर देते थे। आरोप है कि प्रताप सिंह, अपने पिता डाल चंद और अन्य ससुरालियों के साथ उसे जीप में बैठाकर मारते हुए उसके भाई के घर ले आए। वहां पर जीप से डीजल निकालकर उसे जलाने की कोशिश की। उसके शोर मचाने पर मुहल्ले के अन्य लोग आ गई। इसके बाद ससुराली भाग गए। प्रतिभा ने प्रताप, डालचंद समेत छह लोगों पर थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें