बरेली। बारादरी क्षेत्र के एक युवक ने अपनी पत्नी की आदतों से परेशान होकर थाने में तहरीर दी है। युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी चरित्रहीन है और कई लोगों से उसके संबंध हैं। विरोध पर वह लोगों को घर बुलाकर उसकी पिटाई भी करवा चुकी है। उनके बीच न्यायालय में मुकदमा भी चल रहा है। उसने पत्नी पर कार्रवाई की मांग की है।