बरेली। बारादरी इलाके के गोसाईं गौंटिया की रहने वाली 14 वर्षीय लड़की सोमवार शाम अचानक लापता हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि किशोरी घर में रखे 65 हजार रुपये और कुछ जेवर भी ले गई। परिजनों के तहरीर देने पर पुलिस ने आरोपी मोनू गिरि के खिलाफ किशोरी को अगवा करने की नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि पुलिस का कहना है कि दोनों के बीच पहले से प्रेम प्रसंग चल रहा है।