फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिशन घर में हमला, दंपति समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। संजयनगर में रंजिश के चलते दो भाइयों ने घर में घुसकर मारपीट की। इसमें दंपति समेत तीन लोग घायल हो गए। फायर करने का भी आरोप है। इसके अलावा तुला शेरपुर और हरूनगला में भी मारपीट की घटनाएं हुईं, जिनमें कई लोग घायल हुए।
विज्ञापन

बारादरी थाना क्षेत्र के रहने वाले आशु के भांजे से उनके पड़ोसी भोला की बाइक गिरने पर हुए झगड़े के चलते उनमें रंजिश चल रही थी। आशु का आरोप है कि रविवार रात करीब नौ बजे भोला और उसका भाई नरेश घर में घुस आए। तमंचे से फायर किया लेकिन मिस हुआ तो तमंचे की बट से आशु, उसकी पत्नी और भाई विकास को पीटकर घायल कर दिया। आसपास के लोग पहुंचे तो हमलावर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची बारादरी पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।
वहीं, तुलाशेरपुर निवासी प्रमोद के मौसेरे भाई सूरज का पड़ोसी से विवाद हो गया। प्रमोद का आरोप है कि पड़ोसी राकेश, उसके भाई डब्बू, आकाश, उमेश ने छुरी और डंडे से हमला कर दिया। इसमें प्रमोद, उनकी बेटी नीरज, बेटा विवेक, पत्नी कलावती और रानी घायल हो गए। सूचना पर इज्जतनगर पुलिस पहुंची तब तक आरोपी फरार हो गए। इसके अलावा हरूनगला में रास्ते के विवाद को लेकर गुरविंदर सिंह को पड़ोसी रामाशेर और उसके बेटे ने पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें