फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘तू मेरी नहीं हुई तो किसी की नहीं होने दूंगा’

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। 17 साल के किशोर पर इश्क का ऐसा भूत चढ़ा कि पड़ोस के एक घर में घुसकर किशोरी से जबरदस्ती करने की कोशिश की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी और किशोरी के कपड़े फाड़ दिए। परेशान होकर पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी।
विज्ञापन

यह मामला कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले का है। वहां रहने वाली किशोरी की उम्र 14 साल है, जबकि आरोपी 17 वर्ष का बताया जाता है। पीड़ित के मुताबिक किशोरी को आरोपी फोन करके परेशान करता है। विरोध करने पर धमकी देता है। कहता है कि तू मेरे साथ नहीं गई तो जान से मार दूंगा। पीड़ित पक्ष ने इस बात की शिकायत आरोपी के घरवालों से की। इससे बौखलाकर आरोपी 23 मई को पीड़ित के घर जा धमका किशोरी को पकड़कर जबरदस्ती करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने किशोरी के कपड़े फाड़ डाले। शोर मचाने पर परिवार वाले पहुंच गए और बमुश्किल किशोरी को बचाया। आरोपी जाते-जाते किशोरी को धमकी दे गया कि ‘तू मेरी नहीं हुई तो किसी की नहीं होने दूंगा’। बलात्कार करके छोड़ दूंगा। उसके डर से घबराई किशोरी ने रविवार को परिजनों के साथ कोतवाली जाकर तहरीर दे दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें