फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी के चक्कर में पहली पत्नी को घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एक युवक ने दूसरी की चक्कर में फंसकर पहली पत्नी और मासूम बेटे को घर से निकाल दिया। शिकायत करने पर यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़ित की मदद करने के बजाय उसके पिता का ही शांति भंग की धारा में चालान कर दिया। पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत की है।
विज्ञापन

शीशगढ़ थाना क्षेत्र के शेखूपुर मोहल्ला निवासी बाबू मियां की बेटी अक्शीर की शादी मोहल्ले के मुस्तजाब के साथ हुई थी। उनके एक बेटा है। अक्शीर का आरोप है कि उसके पति ने चुपचाप उसी मोहल्ले की समराना से दूसरा निकाह कर लिया। उस दौरान अक्शीर अपने मायके में थी। पति का दूसरा निकाह होने का पता लगने पर अक्शीर अपने बच्चे को लेकर पति के घर गई तो सौतन समराना ने गाली गलौज की। पति ने उसे अपने साथ रखने से साफ मना कर दिया। पीड़ित के फोन करने पर यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची। आरोप है कि पुलिस ने पीड़ित को उसका हक दिलाने के बजाय उसके पिता का ही शांति भंग की धारा में चालान कर दिया। पुलिस के चले जाने पर पति ने अक्शीर को घर से भगा दिया, जिससे वह मायके चली गई। परेशान होकर अक्शीर ने एसएसपी कार्यालय जाकर मामले की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें