फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू से वार कर दोस्त को लहूलुहान किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। युवक ने अपने ही दोस्त को चाकू से वारकर घायल कर दिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कासगंज के उत्तमपुर बहोरा निवासी करीब 21 वर्षीय गौतम दिल्ली में पेंटिंग का काम करता है। कई दिन पहले वह अपने घर आया था। गौतम के मुताबिक उसकी अंशुल से दोस्ती है। अंशुल शुक्रवार को शादी के कार्ड बांटने को कहकर अपने साथ ट्रेन से बरेली लाया। यहां स्टेशन पर उतरने के बाद दोनों टेंपो में बैठकर चल दिए। रास्ते में रामगंगा के पास अंशुल शौच का बहाना करके उसके साथ टेंपो से उतर गया। आरोप है कि खेतों की तरफ ले जाने के बाद उस पर अंशुल ने चाकू से वार कर दिया। चाकू गर्दन पर लगने से वह घायल हो गया। वह मुख्य मार्ग की तरफ भागा। वहां उसे सेना के जवान मिल गए, जिससे उसकी जान बच गई। चाकू मारने के बाद अंशुल फरार हो गया। अंशुल ने उसे चाकू क्यों मारा इस संबंध में गौतम ने खुलासा नहीं किया। सूचना मिलने पर सुभाषनगर पुलिस ने गौतम को जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती करा दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें