बरेली। नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन से कुचलकर ट्रक के हेल्पर की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के सफरी गांव निवासी सोमपाल (24) पुत्र ख्यालीराम ट्रक पर हेल्परी करता था। शुक्रवार सुबह बरेली-लखनऊ हाईवे पर सेटेलाइट से कुछ दूरी पर जाट सेंटर के पास ट्रक खराब हो जाने पर चालक मिस्त्री को लेने चला गया। इसी दौरान पहिया खोलते समय किसी वाहन ने सोमपाल को टक्कर मार दी। मौके पर उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिवार वाले भी पहुंच गए। कैंट पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।