फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मढ़ीनाथ में महिला ने फंदा लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मढ़ीनाथ मोहल्ले में एक मजदूर की पत्नी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस इसके पीछे घरेलू विवाद मान रही है।
विज्ञापन

सुभाषनगर थाना क्षेत्र के मढ़ीनाथ मोहल्ले का ऋषिपाल उर्फ मुकेश मजदूरी करता है। ऋषिपाल के मुताबिक रोज की तरह शुक्रवार सुबह करीब सात बजे वह मजदूरी की तलाश में चला गया। चलते समय उससे पत्नी सुनीता ने दही लाने को भी कहा। काफी इंतजार के बावजूद उसे काम नहीं मिला तो पूर्वाह्न करीब 11 बजे वह घर लौट गया। ऋषिपाल के मुताबिक वह घर पहुंचा तो उसका बेटा बाहर चारपाई पर बैठा रो रहा था। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। उसने अंदर हाथ डालकर दरवाजा खोला तो पत्नी को छत के कुंडे पर फंदे से लटका देखा। उसके चीखने पर आसपास के लोग पहुंच गए। पुलिस ने सुनीता को नीचे उतारा, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ऋषिपाल के मुताबिक उसका पत्नी से कोई विवाद नहीं हुआ था। सुनीता ने फंदा क्यों लगाया उसे नहीं मालूम। पुलिस ने ऋषिपाल को पूछताछ के लिए थाने में बैठा लिया है। वह मूलरूप से हरदोई के पिहानी दयालबोझ का रहने वाला है। सुनीता का मायका लखीमपुर खीरी में है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें