फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी करने घर में घुसे युवक को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मकान का ताला तोड़कर घुसे चोर को लोगों ने दबोच लिया। उसके खिलाफ थाना इज्जतनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

रामपुर गार्डन में रहने वाले आलोक जौहरी का दूसरा मकान इज्जतनगर इलाके की एलआईसी कॉलोनी में है। उसपर ताला पड़ा रहता है। सोमवार रात करीब नौ बजे आसपास के लोगों ने आलोक के मकान का दरवाजा खुला देखा। पड़ोसी की सूचना पर आलोक एलआईसी कॉलोनी पहुंचे तो उनके मकान को लोग घेरे हुए थे। मौके पर पहुंची पुलिस मकान में घुसी तो गिरफ्तारी से बचने के लिए अंदर छिपे युवक ने छत से छलांग लगा दी। इससे उसके पैर में चोट आ गई। तभी मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को दबोच लिया। आलोक की ओर से आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पकड़ा जाने वाला इज्जतनगर थाना क्षेत्र के परतापुर जीवन सहाय का सद्दाम पुत्र मुख्तियार है। पुलिस ने लिखा पढ़ी के बाद उसका चालान कर दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें