हाफिजगंज। राशन माफिया को पकडने के लिए पुलिस ने उसके रिश्तेदारों को थाने पर बैठा लिया है। बुधवार को उन्हें छोड़ने के लिए सिफारिशों का लंबा दौर चला। हालांकि पुलिस तमाम कोशिशों के बावजूद कमल गुप्ता, रविंद्र गुप्ता और राकेश का पता नहीं लगा सकी है।