फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से गए व्यकित का शव रेलवे ट्रैक पर मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बिशारतगंज। घर से बाजार गए मजदूर की ट्रेन से टकराकर मौत हो गई। शनिवार को उसका शव रेलवे लाइन किनारे पड़ा मिला।
विज्ञापन

गांव ढकौरा निवासी 40 वर्षीय नरेश मनरेगा में काम करता था। वह शुक्रवार शाम बिशारतगंज के बाजार से खरीदारी करके लौट रहा था। इसी दौरान निसोई हाल्ट पुलिया के पास रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया। शनिवार सुबह वहां से गुजरे गांव वालों ने उसके परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें