बरेली। इज्जतनगर के कर्मचारी नगर से आल्टो कार चोरी हो गई। पीड़ित जितेंद्र यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात को वह घर के बाहर कार खड़ी करके सोए थे। शुक्रवार सुबह पांच बजे टहलने निकले तो कार नहीं थी। चोरी की सूचना यूपी-100 पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वहां से गुजरने वालों से पूछताछ की लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। जितेंद्र ने थाना इज्जतनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। ब्यूरो