बरेली। सैलानी की महिला ने ससुरालियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया, उसकी शादी हल्द्वानी के युवक से हुई थी। शादी में मिले दहेज से ससुराली खुश नहीं था। उसने प्रताड़ित करने की शिकायत पति से की। यह ससुरालियों को नागवार गुजरा। एक दिन पति की अनुपस्थिति में देवर ने उससे तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। उसने पति को घटना बताई तो सभी ने उसकी पिटाई करके घर से निकाल दिया। महिला ने थाना बारादरी में ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी है। इसके अलावा खुर्रम गौटिया की रेखा की शादी कैंट क्षेत्र के दया राम से 12 साल पहले हुई थी। आरोप है कि पति के अन्य महिला से संबंध थे। विरोध करने पर दया राम ने दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। मामला परामर्श केंद्र पहुंचा तो दयाराम वहां भी नहीं पहुंचा। रेखा ने थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज कराई है।