बरेली। रिटायर्ड इंस्पेक्टर ने किराएदार के खिलाफ मकान कब्जाने की तहरीर दी है। उत्तराखंड के रिटायर्ड इंस्पेक्टर पीसी वर्मा ने बताया कि वह बरेली कई थानों में तैनात रहे हैं। यहां तैनाती के दौरान उन्होंने राजेंद्रनगर में एक मकान खरीदा जिसे किराए पर उठा दिया था। कुछ महीने पहले आया किराएदार उनके मकान पर कब्जा करना चाहता है। वह मकान खाली करने को कहते हैं तो कोर्ट में मुकदमे की धमकी देता है। तीन महीने से मकान का किराया भी नहीं दिया। वे जब भी बात करने आते हैं तो वह मकान में ताला लगाकर चला जाता है। फोन भी नहीं उठाता।