बरेली। इज्जतनगर क्षेत्र में हरियाणा मार्का 24 बोतल शराब के साथ संभल के एक तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने कुछ ग्राहकों के नाम भी खोले। उस पर मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया गया है। मिनी बाईपास स्थित पेट्रोल पंप के पास से सोमवार सुबह पुलिस ने एक शराब तस्कर को पकड़ लिया। छानबीन में पुलिस ने उसके पास से हरियाणा मार्का शराब की 24 बोतलें और एक चाकू बरामद किया। पूछताछ में उसने अपना नाम संभल के गांव लहरावन निवासी संतोष कुमार बताया। उससे मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस अब उसके साथियों को ढूंढ रही है।