फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज में कार और नकदी न मिली तो डॉक्टर पत्नी को किया बेघर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दहेज में एसयूवी कार और 20 लाख रुपये की मांग पूरी नहीं हुई तो ससुरालियों ने डॉक्टर बहू को पीटकर घर से निकाल दिया। विवाहिता की शिकायत पर उसके डॉक्टर पति व अन्य ससुरालियों के खिलाफ महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बारादरी में बीसलपुर चौराहे के पास रहने वाली डॉ. सना खान की शादी दो साल पहले फाइक इंक्लेव निवासी डॉ. तनीम साबिर से हुई थी। सना आरोप है कि पति तनीम और अन्य ससुराली दहेज में एसयूवी कार और 20 लाख रुपये की मांग पूरी न होेने के चलते उनसे मारपीट करते थे। इसकी वजह से वह मायके आकर रहने लगीं। पति रविवार को मायके से उन्हें माफी मांगकर घर ले गए। घर में छत पर बने कमरे में तनीम, ससुर फहीम, सास सरोज और ननद सबा परवेज ने उन्हें बंद करके पीटा। वह मेडिकल परीक्षण कराने जिला अस्पताल पहुंचीं तो बिना पुलिस की रिपोर्ट के उनका मेडिकल नहीं किया गया। इसके बाद वह महिला थाने पहुंचीं और रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें