फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से चोरी ट्रांसपोर्टर की कार बरामद, एक हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर के कर्मचारीनगर इलाके में सोमवार दोपहर महाराष्ट्र नंबर की इनोवा कार एक ही रोड पर बार-बार घूमती दिखी तो यातायात पुलिस ने एसपी ट्रैफिक सुभाष चंद्र गंगवार को सूचना दी। उन्होंने मौके पर पहुंचकर कार को रुकवाकर कब्जे में ले लिया। एक युवक को पकड़ा गया जो मुरादाबाद का निवासी बताया जा रहा है। सूचना पर क्राइम ब्रांच की टीम पहुंच गई। जांच में कार की नंबर प्लेट फर्जी मिली। पता लगा है कि ये शहर के ही एक ट्रांसपोर्टर की कार है, जो दिल्ली में चोरी हुई थी। दिल्ली के ही किसी थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज है। कार की तलाश में स्थानीय पुलिस भी लगी हुई थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें