बरेली। 15 दिन में बारादरी पुलिस कांकर टोला प्रकरण में नामजद एक भी आरोपी को पकड़ने का साहस नहीं जुटा सकी है। अब आरोपी कोर्ट से अरेस्ट स्टे लेने की जुगत में हैं। इसके बाद पुलिस भी इत्मिनान से बैठ जाएगी। एक मुकदमे में लंबे समय से फरार आरोपी एहसान उल्ला की गिरफ्तारी पर उसकी पत्नी तबस्सुम और मुहल्ले वालों ने पुलिस पर हमला करके उसे छुड़ा लिया था। मामले में 17 दिसंबर को कांकर टोला चौकी इंचार्ज रविंद्र सिंह की ओर से तबस्सुम, नसीम आरा, रजनी, मुशाहिद, तसव्वर, मुशर्रफ सन्नवर, रज्जू का भाई समेत 30-35 अज्ञात के खिलाफ बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। तबसे आरोपी घरों में ताले डालकर फरार हैं। सूत्रों के मुताबिक बारादरी थाने के एक दरोगा का कहना है कि आरोपी अरेस्ट स्टे ले तो पुलिस की टेंशन खत्म हो जाएगी। वहीं इंस्पेक्टर कृष्णवीर सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द होगी। ब्यूरो