फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक जनसेवा केंद्र में तोड़फोड़, सेवा प्रदाता को पीटा

Fri, 26 Oct 2018 12:10 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
 सुभाषनगर क्षेत्र में बैंक ऑफ बड़ौदा के जनसेवा केंद्र में घुसकर कुछ लोगों ने सेवा प्रदाता को जमकर पीटा और उसके कपड़े फाड़ दिए। सेवा प्रदाता ने पुलिस को दी तहरीर में लूट करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मामला मारपीट मान रही है।
विज्ञापन

अनुपम नगर निवासी विजय त्रिपाठी अपने कई साथियों के संग गुरुवार दोपहर सुभाष नगर थाने पहुंचे। उनके कपड़े फटे हुए थे। विजय ने बताया कि सुबह 11 बजे वह सिठौरा मोड़ स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के जनसेवा केंद्र पर बैठकर काम कर रहे थे। इसी बीच सड़क पर घूमकर मोबाइल फोन पर बात कर रहा एक युवक उनके केबिन में घुस आया। वह काफी जोर-जोर से मोबाइल पर बात करने लगा। उन्होंने टोका और बाहर जाने को कहा तो वह कॉल काटकर उनसे झगड़ा करने लगा। थोड़ी देर में उसने कॉल करके कई लोग बुला लिए। इन लोगों ने उन्हें जमकर पीटा और केंद्र पर तोड़फोड़ करते हुए यहां रखे करीब बारह हजार रुपये लेकर फरार हो गए। इस दौरान मौके पर काफी भीड़ लग गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें