फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधारी के चलते गढ़ी फर्जी लूट की कहानी, पुलिस ने भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
उधारी के रुपये देने में नाकाम व्यापारी ने लूट की फर्जी कहानी गढ़ दी। शिकायत के बाद 24 घंटे में पुलिस ने मामले का खुलासा कर व्यापारी को गिरफ्तार कर शांतिभंग में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर के जलालाबाद निवासी प्रशांत गुप्ता किराना एवं रस्क-पापे आदि के थोक कारोबारी हैं। परसाखेड़ा स्थित बालाजी रस्क फैक्ट्री से आए दिन माल उधार लिया करते थे। उन पर फैक्ट्री मालिक के करीब साठ हजार रुपये बकाया थे, जिसे वह काफी दिन से अदा नहीं कर पा रहे थे। फैक्ट्री मालिक आए दिन तकादा करते थे। इसी बीच प्रशांत गुप्ता ने पुलिस में शिकायत की, बृहस्पतिवार शाम करीब 7.30 बजे वह बरेली से परसाखेड़ा स्थित फैक्ट्री मालिक का बकाया जमा करने जा रहे थे। रास्ते में मथुरापुर स्थित इस्लामिक स्टडी सेंटर के सामने दो अज्ञात व्यक्ति टेंपो में बैठे और रोड नंबर चार के पास उनसे तमंचे के बल पर 64 हजार रुपये, मोबाइल, सोने की चेन, अंगूठी आदि सामान लूट लिया। इसके बाद उन्हें टेंपो से नीचे फेंककर फरार हो गए। लूट की सूचना से पुलिस में खलबली मच गई। मामले की जांच की गई तो उनके कब्जे से ही 6400 रुपये नकद, मोबाइल, अंगूठी आदि सामान भी मिल गया। सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि उधारी न दे पाने के कारण वह परेशान थे। इसके चलते लूट की झूठी कहानी सुना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें