बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र के अहलादपुर में की गई तेरह साल के छात्र गुलाब की हत्या का सोमवार को खुलासा हो सकता है। बारह अप्रैल को चार दिन से लापता गुलाब का क्षतविक्षत शव गांव में ही एक गन्ने के खेत में मिला था। पोस्टमार्टम में गला घोटकर हत्या की बात पुष्ट हुई थी। मृतक के पिता ने होली पर डीजे को लेकर हुए विवाद में पड़ोसी पर हत्या का शक जाहिर किया था। हालांकि बाद मेंअज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट कराई थी। पुुलिस ने सुरागकशी करते हुए मोहन व एक अन्य को हिरासत में ले लिया। दोनों पेंटर हैं। बताया जाता है कि पचास रुपये की वजह से विवाद हुआ था जिसके बाद इन लोगों ने गुलाब की हत्या कर दी। ब्यूरो