फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिक्योरिटी गार्ड पर पत्नी को भगा ले जाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बारादरी क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति की पत्नी पिछले दो दिनों से लापता है। पीड़ित ने बताया कि उनकी पत्नी बृहस्पतिवार शाम बाजार से दवा लेने गई थी। देर रात तक नहीं लौटी तो ढूंढना शुरू किया। उनके मुताबिक पूछताछ में उन्हें पता चला कि क्षेत्र के मोहल्ला ज्योति जागीर निवासी कमलेश उसे फुसलाकर भगा ले गया है। कमलेश सिविल लाइंस स्थित एक सुपर मार्केट में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। पीड़ित के मुताबिक उनकी पत्नी घर से सोने के जेवर समेत करीब 35 हजार रुपये साथ ले गई है। पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें