बरेली। पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान 18 बोतल अंग्रेजी और 100 लीटर कच्ची शराब बरामद की। सभी मामलों में छह लोगों को जेल भेजा गया है। सेटेलाइट चौराहे के पास बृहस्पतिवार देर रात चेकिंग के दौरान बारादरी पुलिस ने एक कार से अंग्रेजी शराब की 18 बोतलें बरामद कीं। पूछताछ के दौरान चालक ने अपना नाम आंवला के ग्राम देवी निवासी बब्लू सिंह बताया। बब्लू ने बताया की गाड़ी मालिक एक खाद्य फैक्ट्री में ठेकेदार हैं। वह शादी में ये बोलते ले जा जा रहा था। आरोपी के मुताबिक, वह भी करीब तीन महीने पहले तक फैक्ट्री की ही बस चलाया करता था। उसे आचार संहिता के उल्लंघन में जेल भेजा गया है। वहीं, चार शराब तस्करों को क्षेत्र में अलग अलग स्थानों पर कच्ची शराब ले जाते पकड़ा गया। प्रेम को 20 लीटर शराब ले जाते श्यामगंज चौकी के पास, गिरीश को हरुनगला में 10 लीटर शराब के साथ, लक्ष्मीनारायण को मूर्ति नर्सिंग होम के पास 20 लीटर शराब के साथ और भगवान दास को 20 लीटर शराब के साथ शाहदाना में पकड़ा गया। सीतापुर निवासी राजू श्रीवास्तव को भी 20 लीटर शराब के साथ जगतपुर में पकड़ा गया।